फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी निकालेंगे महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा, बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में प्रांतीय नेताओं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आठ वचनों को जन-जन तक पहुंचने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 14 से 24 नवंबर तक महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जेसीज चौराहे के समीप कृष्णाधाम गेस्ट हाउस आयोजित बैठक में प्रांतीय नेता प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि जनहित मुद्दों को लेकर पार्टी विधान सभा चुनाव लड़ रही है और जीत भी मिलेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ छलावा किया।
युवा और महिलाएं अब कांग्रेस पार्टी के साथ हैं। इस सरकार में थाने में लोग पीटे व मारे जा रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। इस सरकार ने अपने व्यापारी भाईयों और चुनिंदा लोगों को छोड़ दिया है जो लूटो और खाओ का काम कर रहे हैं। कहा कि पार्टी महासचिव के आठ वचनों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये प्रत्येक विधान सभा में 14 से 24 नवंबर तक महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों को प्रतिदिन सात से आठ से गांव में जाना है और 10 किलो मीटर पैदल प्रति दिन जाकर संपर्क करना है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे ने बताया कि जिले में ही नहीं प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। जिससे भाजपा व अन्य दलों के नेता बौखला गये हैं। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, ओमकार अग्निहोत्री, एकता चौधरी, शैलेंद्र प्रजापति, सिपाही लाल निषाद, मनोज पाल, मनमोहन सिंह सेंगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें