एरवाकटरा। गांव ऐरवाटीकर के कुदरकोट तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश सरकार पर कड़े प्रहार किए गए। पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनरेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे काले कानून के बारे में अवगत कराएं।
प्रकाश यादव ने कहा रोज एक गली में लोगों से मिलें। बैठक में सपा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र, सुनील के अलावा अमित वर्मा, सुभाष बाजपेई, रानू पालीवाल, बादाम सिंह, यादव सिंह, नासिर अली, टिंकू खान व दीपू यादव आदि मौजूद रहे।