फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रसपाइयों ने मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव समेत अन्य प्रसपाइयों ने एक साथ केक काटकर किया। इस दौरान प्रसपाइयों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपनों को पूरा करें।
जिला महासचिव अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि आने वाला समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का होगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से आने वाले चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस दौरान जिला सचिव हरिशंकर निषाद, नगर अध्यक्ष कुलदीप कुमार पोरवाल, विवेक कुमार, अंकुर ठाकुर, विजय गुप्ता, गौरव यादव, रजत वर्मा, जितेंद्र यादव आदि प्रसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें