फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर प्रधानों में दिखी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक सभागार में गुरुवार को दोपहर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी न होने पर प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई। ब्लॉक प्रमुख ने इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराने और अगली बैठक में विभागीय अधिकारियों के पहुंचने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने पिछली बैठक के प्रस्ताव को पढ़ा और इसके बाद अन्य प्रस्तावों को पढ़ा। जिस पर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सहमति प्रदान की। बैठक के दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि शासन द्वारा जो भी बजट नए सत्र में स्वीकृत किया जाएगा। उससे ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर शासन की मंशानुसान काम करें और शासन की योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों के देकर उन योजनाओं का लाभ उन्हें दें। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिकायतें भी आईं जिसमें पात्रों से सुविधा शुल्क की मांग किए जाने और वसूली की बात कही गईं। यदि इस तरह की शिकायतें आती हैं तो संबंधित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान शिवेंद्र सिंह, गोपी कठेरिया, प्रीती शर्मा, सितारा देवी, मुलायम सिंह, राजन यादव, परशुराम दुबे, श्याम शरण शुक्ला, नरसिंह यादव, संगीता देवी आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें