फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिपाहियों पर पीटकर पांच हजार छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस के दो सिपाहियों ने शिकायतकर्ता के पुत्र को ही उठा लाए। आरोप है कि रास्ते में मारपीट कर 5000 रुपये छीन लिए। थाने पहुंचने पर घायल युवक व उसके परिजनों ने जानकारी कोतवाली प्रभारी को दी। उधर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने आरोप निराधार बताते हुए घायल को अपने पास से रुपये देकर इलाज के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भसोरा में मारपीट की सूचना राकेश दोहरे ने 112 नंबर पर पुलिस को दी थी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे दो सिपाही उनके बेटे मिथुन को पकड़कर कोतवाली ले गए। सिपाहियों पर रास्ते में पीटकर रुपये छीनने का आरोप लगाया। वहीं, मारपीट में उसके कान में चोटें आने की बात बताई। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि रुपये लेने का मामला निराधार है। पीड़ित की शिकायत पर जांच होगी। दोषी पाए जाने पर सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें