फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: महिला की तलाश में पुलिस ने तीन ठिकानों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रेमी के साथ गई महिला की तलाश में इटावा पुलिस ने क्षेत्र के गांव जसंतपुर में पूर्व प्रधान के घर समेत तीन स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों की बीच बहस भी हुई। पूर्व प्रधान ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अयाना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गुुरुवार को दोपहर इटावा पुलिस अयाना थाने के सिपाहियों को लेकर गांव जसंतपुर में एक महिला की तलाश में पहुंची। पुलिस ने एक के बाद एक तीन ठिकानों पर महिला की तलाश के लिए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने पूर्व प्रधान रामबेटी के घर छापा मारा तो वहां ग्रामीणों और पूर्व प्रधान के परिजनों ने सर्च वारंट की मांग की।
पुलिस ने उसे न दिखाते हुए जबरन घर में घुस गए घर में मौजूद पूर्व प्रधान के घर में दामाद रंजीत सिंह से पूछताछ की। इधर जबरन घर में घुसने पर रोकने पर पूर्व प्रधान ने पुलिस पर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। पीड़िता पूर्व प्रधान ने अयाना थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अयाना थाने में मौजूद इटावा थाने के एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि संजय सोनी पुत्र राजबहादुर ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी साली निवासी नारायणपुरी नौबस्ता कानपुर नगर उसके घर में थी। उसकी साली को गांव जसंतपुर अयाना निवासी नीरज पुत्र आशाराम दो माह पूर्व बहला-फुसलाकर ले आया था। जानकारी मिली थी वह गांव में है और उसकी तलाश में वह आए। किसी के साथ न मारपीट की गई है और न ही अभद्रता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें