फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। युवक की संदिग्धहालात में मौत हो गई। वह गांव के पास मरणासन्न हालत में पड़ा मिला था। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चचेरे भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बहादुरपुर निवासी श्रीगोपाल (44) पुत्र शिवशंकर निषाद के परिजनों को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि वह मरणासन्न हालत में धमसैनी गांव के पास सड़क पर पड़ा है। देर रात परिजन मौके पर पहंचे और श्री गोपाल को तत्काल ही 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों ने पुलिस को फोन से उसकी गला घोंटकर हत्या किए जाने की सूचना दी।
मृतक के भाई दरोगा ने पुलिस को बताया कि श्रीगोपाल शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई के साथ बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। आरोप है कि चचेरे भाई ने ही श्रीगोपाल की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजन कभी गला दबाकर तो कभी जहर खिलाकर हत्या की बात कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी ने बताया कि अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें