फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण अभियान में बढ़े 13 हजार 426 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 लाख से ज्यादा मतदाता 1280 बूथों पर मतदान करेंगे। विशेष पुनरीक्षण अभियान में 13 हजार 426 मतदाता बढ़े हैं। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख दलों की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा न होने के कारण दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 15 हजार 158 हो गई है। यह मतदाता 20 फरवरी को तीन भावी विधायक चुनेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
पांच जनवरी को मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। एक माह से अधिक समय तक चले अभियान में 13 हजार 426 मतदाता बढ़े हैं। कुछ मतदाताओं ने अपना क्षेत्र भी बदलवाया है। कुछ ने नाम व अन्य जानकारी दुुरुस्त कराई हैं। नई सूची में 552934 पुरुष, 462179 महिला मतदाता हैं। 18-19 आयु वर्ग के 11798, 80 पार के 17178, दिव्यांग 8453 और 45 मतदाता थर्डजेंडर हैं।
विज्ञापन

मतदेय स्थलों की गरुण एप से मैपिंग
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 1280 मतदेय स्थलों को एएमएफ सुविधा युक्त बनाया गया है। गरुण एप से मतदेय स्थलों की मैपिंग और अपडेशन किया जा रहा है। सिक्योरिटी प्लान, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी, मैटेरियल मैनेजमेंट और पोस्टल बैलेट प्लान तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।
13 जोनल, 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट
तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 जोनल मजिस्ट्रेट व 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 5120 मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी। दस फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। कोविड-19 के मद्देनजर कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें