फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान डीएम-एसपी ने देर रात पकड़े आठ ट्रक किए सीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम, एसपी ने मंगलवार की देर रात चेकिंग अभियान चलाकर मौरंग, गिट्टी के आठ ओवरलोड ट्रक पकड़े। ट्रकों को सीज करने के साथ ही रेकी करने वाले छह लोगों को भी पकड़ा गया है। अधिकारियों की सख्ती से ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा। कुछ चालक तो ट्रकों को रास्ते में ही खड़ा करके इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन

ओवर लोडिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा ने रात लगभग एक बजे जालौन रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने कानपुर रोड स्थित एक होटल परिसर में खड़े आठ ओवरलोड ट्रकों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
मौके से रेकी करने वाले इटावा जिले के इकदिल निवासी आसू, सिरौली औरैया निवासी रणवीर सिंह, अलीगढ़ के हुकारी थाना पाली निवासी राहुल कुमार, अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव गोरिया निवासी मनोज कुमार, दिबियापुर थाना के गांव नगला
विज्ञापन

जयसिंह निवासी राजवीर सिंह व सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरैया तालाब कालोनी निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद डीएम व एसपी की ओर से की गई कार्रवाई से अवैध खनन के कारोबारी परेशान हो गए हैं। अहम बात यह है कि वायरल मैसेज में लाखों रुपये प्रतिदिन की अवैध कमाई का आरोप लगाया जा रहा है।
औरैया। ओवरलोड वाहनों को जिले की सीमा से दूसरे जिले की सीमा में पहुंचाने के काम में कुछ पुलिस कर्मियों की भी मिलीभगत रहती है। पूर्व में यातायात प्रभारी कण्व मिश्रा ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें धमकाया गया था। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने तस्करा भी डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें