फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेकिंग में पुलिस ने बाइक सवार को दबोचा, तीन देसी पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फफूंद रोड पर आ रहे बाइक सवार की घेराबंदी की। तभी बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने किसी तरह से युवक को दबोचा। तलाशी में उसके पास से तीन देसी पिस्टल व एक बाइक बरामद की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

शनिवार दोपहर पुलिस मुखबिर की सूचना पर फफूंद नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग में जुट गई। जानकारी के तहत एक युवक बाइक से मधूपुर की तरफ जाते देखा गया। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। एसपी चारू निगम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक को रोकने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसमें सभी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 32 बोर की तीन देसी पिस्टल बरामद की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम ताल्हेपुर निवासी लवकुश बताया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इससे पहले भी कई लोगों को पिस्टल बेची हैं। आरोपी के पास से जो बाइक बरामद हुई है। वह द्वारका दिल्ली से 2022 में चोरी हुई थी। यह बाइक व असलहे कहां से आए इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह बाहर से कम दामों पर पिस्टल लाकर युवाओं को महंगे दामों में बेचने का धंधा करता है। साथ ही नकली एयरगन से रील बनाकर लोगों को असलहे खरीदने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें