फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसे के बाद चेती पुलिस, सड़क पर मक्का सुखाने में तीन गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। सोमवार को हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद आखिरकार पुलिस की नींद टूटी। पुलिस ने आधी सड़क घेरकर मक्का सुखाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से मक्का सुखाने वालों की पहचान हुई।
विज्ञापन

गांव जयसिंहपुर तिराहे के पास किशनी-बिधूना मार्ग पर स्थानीय किसान सड़क पर मक्का फैलाकर सुखाते हैं। इसके चलते सोमवार को सड़क के दायीं ओर की लाइन से जा रहा बाइक सवार परिवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में मां और तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस चेती और दुर्घटना के दौरान सड़क पर मक्का सुखाने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की।

मंगलवार को पुलिस ने सड़क पर मक्का सुखाने वाले जयसिंहपुर निवासी कौशल किशोर, कार्तिक यादव व जनपद कन्नौज थाना सकरावा क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी कश्मीर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की और सभी को गिरफ्तार किया। इसके बाद चालान कर पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


वहीं, दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर व चालक की तलाश के लिए पुलिस ने जयसिंहपुर तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि सड़क पर मक्का सुखा रहे तीन लोगों पर कार्रवाई की गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें