औरैया। पति से प्रताड़ित महिला नवजात के साथ भूखी-प्यासी सदर कोतवाली में शिकायत करने पहुंची। खाना न मिलने की जानकारी पर सिपाही ने महिला को खाना खिलवाया। बाद में घर जाने के लिए किराया भी दिया।
ग्राम तुर्कीपुर निवासी कमला (32) पत्नी अवधेश अपनी बच्ची प्रिंसी के साथ अपने पति की प्रताडना की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने सिपाही सुमित को बताया कि उसने सुबह से कुछ भी नहीं खाया है। इससे अपनी बच्ची को दूध भी नहीं पिला पाई है। सिपाही सुमित ने साथी अरूण के साथ मिलकर महिला को खाना खिलवाया। बच्ची के लिए दूध मंगवाया। पति अवधेश को कोतवाली बुलाकर चेतावनी देकर पत्नी के साथ घर भेजा। घर जाते समय दंपति के पास किराया न होने पर सुमित ने दो सौ रुपये भी दिए।