फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे क्रासिंग के किनारे ट्रक खराब, वाहनों का लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। जाम लगने के कारण रेलवे क्रासिंग पार कर रहे वाहन फंसे रहे। इससे क्रासिंग का फाटक बंद नहीं हो सका। तूफान एक्सप्रेस को दस मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। पुलिस और आरपीएफ ने जाम खुलवाया। इसके बाद क्रासिंग बंद होने पर तूफान एक्सप्रेस निकाली गई।
विज्ञापन

भैया दूज पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर जाम लग गया। इस दौरान रेलवे फाटक बंद न होने से दिल्ली-हावड़ा रूट की तूफान एक्सप्रेस 10 मिनट तक रुकी रही। अछल्दा पुलिस और आरपीएफ ने जाम खुलवाया। दो घंटे तक जाम से लोग परेशान रहे। कंचौसी प्रतिनिधि के मुताबिक रसूलाबाद-लहरापुर की ओर से औरेया जा रहे माल से लदे ट्रक का एक्सल कंचौसी रेलवे क्रासिंग से पहले रोड के गड्ढे पार करते समय टूट गया। इस कारण क्रासिंग के दोनों तरफ जाम लगा रहा।
बड़े वाहनों को निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को रेलवे क्रासिंग कंचौसी से रसूलाबाद (कानपुर देहात) और औरैया आने-जाने वाले लोगों की खासी भीड़ थी। अचानक रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक का एक्सल टूटने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। शाम तक खराब ट्रक सड़क पर ही खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें