फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, रात भर बजते रहे सायरन

विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर के पास रात को गश्त करते एसपी, एएसपी व इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए जिले में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार रात एसपी ने सदर कोतवाली क्षेत्र तो रविवार को एसडीएम ने बिधूना पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर लोगों से वार्ता की। अफसरों ने बाजार या धार्मिक स्थल पर अराजकतत्व दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी व उत्तराखंड के जिले हरिद्वार स्थित एक गांव में शनिवार को हिंसा भड़क गई थी। उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव किया था, जिसमें पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हुए। हिंसा के चलते शनिवार को पूरे प्रदेश के साथ-साथ औरैया पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा।
शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी शिष्य पाल, सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने भारी पुलिस बल के साथ होमगंज, फूलमती मंदिर, लेडीज मार्केट, कस्बा खानपुर, गुमटी मोहाल समेत अन्य जगहों पर पैदल गश्त की और रात में सड़कों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

रात भर पुलिस की गाड़ियों के सायरन अजीतमल, फफूंद, दिबियापुर, अछल्दा, अयाना, बेला, एरवाकटरा समेत अन्य थाना क्षेत्रों में बजते रहे और सभी पुलिस कर्मी चौकन्ने रहे। पुलिस कंट्रोल रूम में आने वाली सभी सूचनाओं का पुलिस कर्मी पालन करते दिखे। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी प्रकार के भड़काऊ पोस्ट करने या अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।
उपद्रव मचाने वाले शख्स पर होगी कड़ी कार्रवाई
बिधूना। रविवार सुबह बिधूना के उप जिलाधिकारी न्यायिक राम अवतार व बिधूना सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत वर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर में फीडर रोड़ लोहा मंडी, अछल्दा रोड, बेला रोड, भगत सिंह चौराहा के साथ धार्मिक स्थानों पर पैदल गश्त की। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों व नगर के संभ्रात व्यक्तियों से कहा कि बाजार व धार्मिक स्थानों पर कोई अराजकतत्व या अनजान शख्स दिखे या कोई भी व्यक्ति किसी तरह का उत्पात मचाए तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें