फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः कंचौसी रेलवे स्टेशन का फ्लेटफार्म नंबर दो कई जगह धंसा, दो साल पहले हुआ था निर्माण

विज्ञापन
फ्रेट कारीड़ोर द्वारा निर्मित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर धसा प्लेटफार्म नंबर दो व जमी घास का नजारा - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। लगभग दो साल पहले बनकर तैयार हुए कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो की हालत खराब है। प्लेट फार्म की सड़क कई जगह धस गई है, आसपास घास भी उग आई है। प्लेट फार्म धसने से यात्री अक्सर गिरकर चुटहिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या दो का निर्माण व सुंदरीकरण का कार्य लगभग तीन करोड़ की लागत से वर्ष 2015 से 2017 के बीच फ्रेट कारीडोर की ओर से कराया गया था। 500 मीटर लंबे, 40 चौडे़ और एक मीटर ऊंचे प्लेटफार्म नंबर दो का निर्माण कार्यदायी संस्था कंपनी शिप्रा इंटर प्राइजेजने कराया था।
प्लेट फार्म के सुंदरीकरण के दौरान कीमती पत्थर लगाकर बी दर्जे का निर्माण कर उस पर लाइट लगाने के साथ कुर्सी आदि भी बनवाई गई थी। दो साल पहले बनकर तैयार हुए प्लेट फार्म संख्या दो कई स्थानों पर धस चुका है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बरसात से इसकी दशा ज्यादा खराब हो गई है। धसी जगह में घास भी उग आई है। लॉकडाउन के चलते इन दिनों यात्रियों की भीड़ न रहने से गनीमत है, इसके पहले यात्री गिरकर चुटहिल होते रहते थे।
उधर, इस संबंध में फ्रेट कारीडोर के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर डीएस पाल का कहना है कि उन्हें प्लेटफार्म घसकने की जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा है तो उसे शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें