बिधूना। पति की तलाश करती हुई कस्बा के हरचंदपुर रोड पर गई एक महिला को दुकान में बंद नामजद ने दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि 13 फरवरी को पति भट्ठा से काम करके घर नहीं लौटा। इस पर वह देखने गई हुई थी। तभी रास्ते में हरचन्दपुर मार्ग पर होटल समीप ठेका के पास आवाज आई कि पति शराब के नशे में पड़ा है, उठा ले जाओ। जब वह होटल पर पहुंचीं तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया।
एक युवक ने उसे धक्का देकर दुकान का शटर बाहर से बंद कर दिया। रामकुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर भट्ठा से काम करके घर आ रहे पति आवाज सुनकर दुकान खोलने लगे। इस पर बाहर खड़े युवक ने पति के साथ मारपीट की। पीड़िता ने यह भी बताया कि 15 फरवरी को रिपोर्ट करने जाने के दौरान हरचन्दपुर गांव के नए पंचायत भवन के पास विपक्षी रामकुमार के साथ उसके भाई वीरेश व पुर्वा परमाई के पिन्टू यादव व दो लोगों ने तमंचा दिखाकर गाड़ी में डाल लिया।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके व उसके पति के स्टांप में हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद उसे कार में लेकर घूमते रहे। शाम को हरचंंदपुर पंचायत भवन के पास छोड़ गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की मदद ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।