फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठंड से कांपे लोग, शाम को बढ़ी गलन

Sun, 28 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39- ऊनी कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़। संवाद - फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।
विज्ञापन
औरैया। एक दिन पहले दोपहर में खिली धूप ने जहां लोगों को ठंड से राहत दी। वहीं रविवार को मौसम ने करवट ले ली, पूरे दिन कोहरा व शीतलहर होने से लोग बेहाल दिखे। सूरज न निकलने से लोगों ने राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं, बाजार में ऊनी कपड़ों की खरीदारी हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। यह क्रम 10 बजे तक जारी रहा। इसके बाद हवा चलने के साथ ही कोहरा छंट गया, लेकिन शीतलहर की दस्तक से ठंड का सितम बढ़ गया। दिन भर सूरज न निकलने से धूप की राहत से लोग वंचित रहे। दिन में सड़कों पर निकले लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर कुछ हद तक चहलकदमी हुई, लेकिन शाम होते ही सन्नाटा छा गया।
रात आठ बजे के बाद कोहरे की धुंध फिर से छा गई। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में पारा और गिरेगा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने रविवार छुट्टी के दिन जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की। दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि तापमान और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे की भेंट चढ़ा मेला
एरवाकटरा। क्षेत्र के दोबामाफी गांव में ऋषि दुर्वासा की प्राचीन समाधि स्थल पर आयोजित मेले में रविवार को मौसम ने खलल डाल दिया। दुकानदारों को रविवार से अच्छी भीड़ और बेहतर बिक्री की उम्मीद थी, लेकिन सुबह से शाम तक छाए घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे और मेले की रौनक फीकी पड़ गई। मेले में अपेक्षाकृत कम संख्या में लोग पहुंचे। अब दुकानदार आने वाले दिनों में मौसम के सुधरने और मेले में फिर से रौनक लौटने की आस लगाए बैठे हैं।(संवाद)

तीन ट्रेनें निरस्त, कई ट्रेनें घंटों देर से आईं
दिबियापुर। भीषण कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। रोजाना ट्रेनें घंटों विलंब से आने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, अलीगढ़ पैसेंजर व अप महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
इटावा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस चार घंटे, इटावा मेमू सवा दो घंटे, गोमती एक्सप्रेस छह घंटे देर से आई। इसी तरह दोपहर को जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस छह घंटे, टूंडला मेमू आधा घंटे, स्वर्ण शताब्दी तीन घंटे देर से पहुंचीं। इसके अलावा कानपुर की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, कानपुर सेंट्रल मेमू डेढ़ घंटे, टूंडला- कानपुर पैसेंजर एक घंटे, लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सात घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पांच घंटे ले रही।
इसके अलावा महानंदा पौने तीन घंटे, गोमती तीन घंटे व रात को जाने वाली अवध एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देर से चलीं।

फोटो-39- ऊनी कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी खरीदारों की भीड़। संवाद- फोटो : अमर उजाला में छपी अपनी खबर पढ़ती बाल वैज्ञानिक पूजा पाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें