थाना में शिकायत लेकर पहुंचे लोग।
- फोटो : थाना में शिकायत लेकर पहुंचे लोग।
सहार (औरैया)। सोशल मीडिया पर वीडियो में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिए अभद्र टिप्पणी किए जाने से लोगों में रोष है। बुधवार को करीब 20 लोगों ने सहार थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
भारतीय संविधान सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष विमल आचार्य, जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 20 लोग बुधवार को सहार थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सहार थाना क्षेत्र के दो युवकों ने आंबेडकर जयंती के दिन पानी की टंकी पर लगा बहुजन समाज का झंडा उतारकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। दोनों युवकों की इस हरकत से लोगों में रोष है।
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला नासिर खेड़ा थाना मंगलपुर कानपुर देहात का निकला है। वीडियो 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।