फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 1.5 करोड़ से पांडु नदी की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पांडु नदी की गंदगी की सफाई का शुभारंभ बुधवार से होगा। मनरेगा के तहत 1.05 करोड़ की लागत से पंचायतों से इस काम को कराया जाएगा। जिले में सिंचाई के लिहाज से यह नदी काफी कारगर है।
विज्ञापन

पांडु नदी शहाब्दा गांव से शुरू होकर बिधूना होते हुए बेला क्षेत्र से कानपुर देहात को जाती है। जिले में 15 किलोमीटर के दायरे में नदी का क्षेत्र है। इस दायरे में वर्षों से सफाई न होने की वजह से गाद की भरमार हो गई है। बारिश के दिनों में नदी ओवर फ्लो होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन बर्बाद हो जाती थी। जिसका संज्ञान जिला प्रशासन की ओर से लिया गया। मामले में प्रस्ताव तैयार किया गया। 1.5 करोड़ की धनराशि मनरेगा के तहत खपाते हुए नदी की गाद सफाई के साथ ही किनारों को मजबूती दी जाएगी। पांडु नदी के पुनरुद्धार को लेकर क्षेत्रीय किसानों में खुशी जाहिर की है। नदी 14 पंचायतों से होकर गुजरती है। इन पंचायतों के जरिए नदी की सफाई का काम कराया जाएगा।

कन्नौज सांसद आज करेंगे शुभारंभ
पांडु नदी के पुनरुद्धार को लेकर बुधवार को शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक कार्य का शुभारंभ करेंगे। किसानों से जुड़ी इस बड़ी समस्या को दूर करते हुए सिंचाई की बेहतरी को लेकर जिले के लिए यह बड़ी सौगात होगी।
विज्ञापन


1.5 करोड़ रुपये की लागत से मनरेगा के जरिए पांडु नदी का पुनरुद्धार कराया जाएगा। कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक बुधवार को इसका शुभारंभ करेंगे। बारिश से पहले काम पूरा करा लिया जाएगा।’-अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें