फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पंचायत सचिवों ने डीपीआरओ के खिलाफ खोला मोर्चा, बैठकों के बहिष्कार की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। ब्लॉक की दो पंचायतों उमरैन व बरौना कला में शुक्रवार को डीपीआरओ कामिनी गौतम ने निरीक्षण से पहले ब्लॉक में पंचायत सचिवों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान एक सचिव के द्वारा पंचायत में 30 जुलाई को तैनाती पाने के बाद से खाता न खोले जाने की बात सामने आने पर नाराजगी जताई। उसके बाद ब्लॉक के ज्यादातर सचिव इसे लेकर लामबंद हो गए। डीपीआरओ पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को बीडीओ से मिले। ज्ञापन देकर डीपीआरओ की बैठकों का बहिष्कार करने की घोषणा की।
बीडीओ रमेश कुमार सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे एरवाकटरा विकास खंड के पंचायत सचिव मुशीर अहमद, राजीव सेंगर, विनय यादव व योगेश यादव शनिवार को पूरा मामला बताया। पंचायत सचिवों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरैन और बरौनाकलां में शुक्रवार को डीपीआरओ कामिनी गौतम के द्वारा निरीक्षण किया जाना था। निरीक्षण से पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी ने एरवाकटरा में सहायक विकास अधिकारी कक्ष में सभी पंचायत सचिवों की बैठक ली।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीपीआरओ द्वारा ग्राम पंचायत रमपुरा में राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि की जानकारी मांगी। इस पर सचिव मुशीर अहमद द्वारा 30 जुलाई 2024 को रमपुरा पंचायत का चार्ज मिलने के बाद से ग्राम प्रधान द्वारा खाता खुलवाने में रुचि न लेने का हवाला दिया गया। वहीं, सहायक विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को मौखिक रूप से अवगत कराने की बात कही गई। यह सुनकर डीपीआरओ ने सचिव मुशीर अहमद को यह कहते हुए फटकार लगाई गई कि इस संबंध उन्हें अवगत क्यों नहीं कराया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में डीपीआरओ द्वारा सचिव मुशीर अहमद को अपशब्द कहे जाने और बैठक से बाहर निकालने का हवाला देते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की गई। वहीं, भविष्य में डीपीआरओ द्वारा ली जाने वाली सभी बैठकों के बहिष्कार करने की बात कही गई। वहीं, इस संबंध में डीपीआरओ कामिनी गौतम से कई बार मोबाइल फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। सीडीओ राम सुमेर गौतम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फोन रिसीव करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें