फोटो02एयूआरपी 21- परिसर में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाने के लिए तैयार किया जा रहा प्लेट फार्म। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में संचालित 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में पीएम केयर योजना के तहत ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। अब मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में मरीजों को जिंदगी और मौत से जूझना पड़ा था। भविष्य ऐसे किसी संकट से निपटने के लिए अब शहर के 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भी मरीजों को समय पर सहज ढंग से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके इसके लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। पाइप लाइन से वार्ड में 25 बेडों तक ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी।
पाइप लाइनों को ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट के साथ ही सिलिंडरों से भी जोड़ा जाएगा। जिससे कि बिजली जाने या प्लांट में कोई खराबी आने पर मरीज को ऑक्सीजन मिलने में कोई परेशानी न उठानी पड़े। शहरी क्षेत्र में संचालित 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में शुरू हो रही इस व्यवस्था से जिले से आने वाले मरीजों को काफी लाभ मिल सकेगा।
ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया जा रहा है। पीएम केयर योजना के तहत वार्ड में 25 बेडों तक ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यह काम लगभग एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। इसके संचालित होने से मरीजों को ऑक्सीजन के लिए कोई समस्या नहीं होगी। डॉ. प्रमोद कटियार, सीएमएस, 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल
फोटो02एयूआरपी 20- अस्पताल के वार्ड में पाइप लाइन बिछाता इंजीनियर। संवाद- फोटो : AURAIYA