फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए 12 किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। छह सितंबर तक हर हाल में गेहूं खरीद में प्रयोग किए गए इलेक्ट्रानिक उपकरण केंद्रों में पहुंचा दिए जाएं, जिससे धान खरीद में कोई परेशानी न हो। यह निर्देश जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने समीक्षा बैठक में दिए। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद के लिए किसान पंजीकरण पोर्टल प्रारंभ कर दिया गया है। पहले दिन तीनों तहसीलों में 12 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित जिला खाद्य एवं विपणन कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने कहा कि जिले में एक नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। गुरुवार को बिधूना तहसील में 10, औरैया व अजीतमल में एक-एक रजिस्ट्रेशन हुआ है। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने एआर कोऑपरेटिव कमलाकांत मिश्रा व मंडी सचिव से कहा कि खरीद की तैयारियों को जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। डिप्टी एआरएमओ ने बताया कि किसान पंजीकरण का शत प्रतिशत सत्यापन एसडीएम व एडीएम लॉगिन से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें