अनियंत्रित होने के बाद दुकान में घुसी खड़ी स्कॉर्पियो। स्रोत:वीडियो ग्रैब
कंचौसी। गांव कंचौसी में रेलवे स्टेशन रोड पर मानस इंटर कॉलेज के पास हूटर बजाती जा रही तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बगल से गुजर रहा बाइक सवार बच गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इलाके में अफरातफरी मच गई और तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
ग्रामीणों के अनुसार, स्कॉर्पियो को कंचौसी निवासी नाबालिग चला रहा था और गाड़ी में उसका एक दोस्त भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों नाबालिग हैं। तेज रफ्तार में हूटर बजाते हुए स्कॉर्पियो के दुकान में घुसने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कॉर्पियो में एक प्लेट लगी हुई थी।
इसमें प्रदेश प्रभारी लिखा हुआ था। दिबियापुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और मामले की जांच की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
अनियंत्रित होने के बाद दुकान में घुसी खड़ी स्कॉर्पियो। स्रोत:वीडियो ग्रैब