औरैया। मोहल्ला राणानगर के वायुसेना कर्मी मंगलम पोरवाल (26) को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में सोमवार को पकड़ा था। पीड़िता के अनुसार आरोपी से उसकी मुलाकात एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिये हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर घुमाने ले गया और संबंध बनाए थे। बाद में जब उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी ने परिजन की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज तो कर ली, लेकिन उसे अपने साथ रखने से लगातार इन्कार करता रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जमानत मिल गई।(संवाद)