फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 शिक्षकों से होगी करीब पांच करोड़ की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले 12 शिक्षकों से करीब पांच करोड़ रुपये की वसूली होनी है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन

बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आगरा विश्वविद्यालय द्वारा बीएड सत्र 2004-05 की डिग्री में हेरफेर करने वाले 12 शिक्षक फर्जी पाए गए थे। शासन के निर्देश पर सभी 12 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर
से रिकवरी की तैयारी की जा चुकी है। जिन शिक्षकों की रिकवरी की तैयारी चल रही है, उनमें उमेश कुमार शर्मा प्राथमिक विद्यालय ग्राम तिलिया भोज एरवाकटरा, विजय नारायन त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय टिकटा, संजय कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईश्वरपुर, पीयूष नारायन प्राथमिक विद्यालय कुचेला, अमृता राजपूत सहायक अध्यापक पूर्व
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालय पूर्वा लच्छीराम विकास खंड सहार, अशोक कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम मुड़ियाई विकास खंड सहार व नरेंद्र सिंह सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकनापुर विकास खंड बिधूना हैं। बीएसए का कहना है कि जिन 12 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई हैं,उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हैं। उनसे से करीब पांच करोड़ रुपये की रिकवरी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें