बिधूना(औरैया)। रविवार को बिधूना क्षेत्र के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मरीजों के परिजनों का सैंपल लिया। सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। साथ संक्रमितों के घर के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई।
कुदरकोट में एक 80 वर्षीय महिला व 30 वर्षीय युवक व बल्लपुर में 50 वर्षीय व 56 वर्षीय दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें दिबियापुर के कोविड अस्पताल भेज दिया है। घर के आसपास बैरिकेडिंग करा दी गई है। डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि चारों पॉजीटिव के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही परिजनों को होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है।