फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कांशीराम कालोनी के पार्क में नलकूप बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जल निगम के ठेकेदार एसपी आवास कांशीराम कालोनी में चिह्नित पार्क में नलकूप निर्माण के लिए पहुंचे। जिन्हें वहां मौजूद महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं का कहना था कि नलकूप बनने से उनका पार्क उजड़ जाएगा। इसमें बच्चे खेलते हैं।
शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तीन पानी की टंकी व 20 नलकूपों को तैयार किया जाना है। इसके लिए जल निगम की ओर से 11 नलकूपों को जहां रिबोर कराया जाना है। वहीं तीन टंकी व नौ नलकूप नए बनाने हैं। अभी तक महज एक टंकी व नलकूप का निर्माण जालौन रोड पर शुरू किया गया है। शनिवार को इसी कड़ी में जल निगम के ठेकेदार कांशीराम कालोनी में चिह्नित पार्क की जमीन पर नलकूप निर्माण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

श्रमिकों के साथ पहुंचे ठेकेदार को यहां कालोनी की कुछ महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। महिलाओं के विरोध के चलते ठेकेदार पालिका में वापस लौट गए। इसी बीच पीछे से महिलाएं भी पालिका पहुंच गई। जहां पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता को शिकायती पत्र देते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। महिला का कहना था कि कड़ी मेहनत से कालोनी में पार्क तैयार किया है।
विज्ञापन

छोटे बच्चे यहां खेलते हैं। दूसरी जगह नलकूप बनाया जा सकता है। यदि पार्क में बना तो बच्चों के खेल का स्थान तहस-नहस हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि महिलाओं का पक्ष सुना गया है। नलकूप का निर्माण कराए जाने को लेकर पार्क के बगल में जगह देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें