औरैया। जनपद के खेल प्रेमियों और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के युवाओं के लिए एक अवसर मिला है।
मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थी आगामी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक युवा यहां आवेदन कर सकते हैं।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय लखनऊ और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी पत्रों के क्रम में लिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के जो भी अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं वे विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया का अध्ययन कर लें। इसके बाद सीधे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
क्रीड़ा अधिकारी ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए खेल और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में भविष्य बनाने की दिशा में एक कदम साबित होगा।