फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज से 30 तक कई ट्रेनें होंगी आंशिक निरस्त, कई चलेंगी लेट

Tue, 21 Jul 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। प्रयागराज मंडल के कानपुर-टूंडला रेल खंड पर पनकी धाम स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

साथ ही चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए यार्ड री-मॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके चलते 21 से 30 जुलाई तक कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और कुछ को विलंब से चलाने निर्णय लिया गया है।
हालांकि रेलवे का दावा है कि इस कार्य के पूरा होने के बाद कानपुर-टूंडला खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण 30 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली (64588) टूंडला-कानपुर दैनिक और (64587) कानपुर-टूंडला दैनिक अपने निर्धारित गंतव्य स्टेशनों के स्थान पर केवल रूरा स्टेशन तक ही जाएंगी और वहीं से वापस चलेंगी।
विज्ञापन

यह व्यवस्था केवल एक फेरे के लिए ही प्रभावी रहेगी। कई वीआईपी और एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसमें (12003) लखनऊ-नई दिल्ली दैनिक 21 जुलाई से 24 जुलाई तक उन्नाव और कानपुर सेंट्रल के बीच 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी। (12307) हावड़ा-जोधपुर 22 व 23 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट तथा 30 जुलाई को 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 30 जुलाई को दो घंटे रुकने वाली ट्रेनें (15483) अलीपुरद्वार-दिल्ली, (13052) कालका-हावड़ा और (13051) हावड़ा-कालका को प्रयागराज मंडल में 120 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। (15484) दिल्ली-अलीपुरद्वार 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 100 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें