फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर से टकराया दूसरा, लगी आग

Wed, 12 Aug 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर जला खड़ा डंपर जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के अछल्दा थानाक्षेत्र में नगला धुंधे गांव के सामने खड़े एक डंपर में पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे टक्कर मारने वाले डंपर के केबिन में आग लग गई थी। आग से चालक झुलस गया। बाद में उसने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे चालक को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


झांसी से इटावा की ओर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे डंपर में पीछे से टकरा गया। हादसे में टक्कर मारने वाले डंपर के केबिन में आग लग गई। वहीं, धुआं और लपटें देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जानकारी पर थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंह, इटैली चौकी इंचार्ज विपिन पाल और यूपीडा सीएसओ विजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग से अमेठी निवासी चालक मोहम्मद जमीर झुलस गया, जिसे बाद में इटावा के भरथना स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वहां यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बाद में यूपीडा की क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। यूपीडा की टीम के देर से पहुंचने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि चालक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया था। उनके परिजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

एक्सप्रेसवे पर जला खड़ा डंपर जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस

एक्सप्रेसवे पर जला खड़ा डंपर जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें