फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर तोड़फोड़, दो घायल, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ककोर और दिबियापुर में दो अलग-अलग मामलों में युवकों ने मारपीट व तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो बाइकें बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

दिबियापुर के राणानगर निवासी आदित्य शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे बुधवार रात अपनी पत्नी कीर्ति एवं साथी सोमवीर के ढाबे पर खाना खा रहे थे। इसी बीच रंजीत, दीपक एवं अन्य कई युवक बाइकों से वहां पहुंचे व उनके अभद्रता की। विरोध करने पर आदित्य शर्मा व सोमवीर को तमंचे की बटों से मारा। इससे दोनों घायल हो गए।
इधर, बुधवार रात में ही ककोर में एक मिठाई की दुकान में कुछ युवकों ने तोड़फोड़ की। दुकान स्वामी अनुराग दीक्षित ने भी मामले की रिपोर्ट रंजीत, दीपक निवासी लुखरपुरा एवं भट्ठा बस्ती दिबियापुर निवासी रणजीत के खिलाफ दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर थाना विकास राय ने बताया कि दोनों शिकायतों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को पकड़ा है और दो बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें