फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से दुधमुंहे बच्चे को छुड़ाकर महिला को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौली में महिला के साथ मारपीट कर ससुरालियों ने उसके मासूम बच्चे को छीन लिया। पीड़ित महिला ने सदर कोतवाली में पुलिस को आप बीती बताई। पुलिस ने बच्चे को छुड़ा कर महिला के सुपुर्द किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव मिहौली निवासी पीड़िता निशा शर्मा पत्नी अभिषेक शर्मा ने तहरीर में बताया कि उसका पति नशेड़ी है। आए दिन नशे में उसके साथ मारपीट करता है। उसकी शादी 2013 में हुई थी। तब से लगातार वह प्रताड़ना झेल रही है। पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह मायके में भी कुछ बताने से डरती रही।
उसने आरोप लगाते हुए बताया कि पति ने उसके आधार से बंधन बैंक से 50 हजार रुपये का ऋण ले लिया। रुपये लेकर नशेबाजी में बर्बाद कर दिए। इसका वह विरोध कर रही थी। 18 जनवरी की शाम पति, ससुर, जेठ व ननद ने मारपीट कर रस्सी से फांसी लगाकर मेरी हत्या करने का प्रयास किया। बेटी वैष्णवी के शोर मचाने पर मौके पर
विज्ञापन

ग्रामीणों के पहुंचने पर जान बच सकी। सुबह पुलिस के पहुंचने पर जेठ उसका पुत्र छीनकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि पीड़ित मां को उसका बच्चा दिला दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें