औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात होमगार्ड की बेटी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
होमगार्ड ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी से लौटने के बाद वह सो गया। पत्नी मायके और दोनों बेटे कोचिंग और खेत चले गए। इसी दौरान गांव निवासी शिवेंद्र सिंह सीढ़ी लगाकर घर में घुस गया। उन्होेंने आरोप लगाया कि शिवेंद्र ने उनकी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। आहट पर वह पुत्री के पास पहुंचे तो आरोपी छत के रास्ते भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हल्का इंचार्ज प्रशांत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते हह आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।