फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन सराफा बाजार में दिखी रौनक

Mon, 22 Sep 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22एयूआरपी57- सराफा दुकान में खरीदारी करते लोग। स्रोत:दुकानदार
विज्ञापन
दिबियापुर। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का माहौल बाजार में रंग बिखेरने लगा है। पहले ही दिन सराफा बाजार में उत्साह दिखा। दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही। ऐसे में अब शुभ मुहूर्त पर लोग खरीदारी करने में जुट गए हैं। दिबियापुर कस्बा के भगवतीगंज स्थित राजा भैया ज्वेलर्स में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

पितृ पक्ष के चलते पिछले दिनों बाजार में काफी सन्नाटा देखने को मिला था। यह सन्नाटा सोमवार को नवरात्र के पहले दिन टूट गया। जब दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम जमकर खरीदारी हुई। दुकान के मालिक राजा भैया सोनी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में पितृ पक्ष होने की वजह से लोग खरीदारी से परहेज कर रहे थे। लेकिन अब नवरात्र शुरू होते ही ग्राहक ज्वैलरी बनवाने व खरीदने के लिए आ रहे हैं। शादी-विवाह और त्योहार दोनों के लिए ज्वैलरी की डिमांड आई है। उन्होंने बताया कि इस बार लोग ज्यादा भारी गहनों की बजाय हलके वजन की स्टाइलिश ज्वैलरी पसंद कर रहे हैं जो ट्रेंडी होने के साथ-साथ किफायती भी है।
खासकर युवा वर्ग में इस तरह की डिजाइनों की काफी मांग देखी जा रही है। राजा भैया ज्वैलर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए त्योहारी ऑफर्स और विशेष छूट योजनाएं भी शुरू की हैं। ग्राहक एडवांस बुकिंग कराकर डिज़ाइन पसंद कर सकते हैं। जिससे त्योहार या विवाह जैसे अवसरों पर समय पर डिलीवरी मिल सके। स्थानीय व्यापारियों की माने तो नवरात्र के साथ ही अब दिवाली तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान सराफा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ से बाजार के उछाल का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें