बिधूना। दिल्ली–हावड़ा रेलवे ट्रैक पर भरथना कोतवाली क्षेत्र के नगला नगरू के पास रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर डाउन लाइन पर शनिवार सुबह एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की थी। 24 घंटे बाद रविवार को शव की शिनाख्त हुई है। मृतक की पहचान थाना कुदरकोट के गांव वैवाह निवासी मनुज कुमार (15) के रूप में हुई है। मनुज के दादा दादा अतर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मनुज घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था लेकिन रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है।