फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वोटरों के पते की जांच करने पहुंचे अधिकारी, मिलीं खामियां

Sat, 17 Jan 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-37- अमर उजाला में 17 जनवरी के अंक में प्रकाशित समाचार। संवाद
विज्ञापन
औरैया। एसआईआर के जरिए मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दूर किया जाना है। अमर उजाला ने 17 जनवरी को खबर प्रकाशित करते हुए आलेख प्रकाशन में सामने आई कच्ची मतदाता सूची की कुछ खामियों को उजागर किया।
विज्ञापन

इसके बाद निर्वाचन अधिकारी व कर्मचारी हरकत में आ गए हैं। शनिवार को बीएलओ संग अधिकारियों ने बूथों व मतदाताओं के घर दस्तक देकर हकीकत देखी।
सहायल पहुंचे बीडीओ राजनरायन पांडेय, चकंबदी अधिकारी, सचिव पंकज तिवारी व बीएलओ राम गोपाल ने मतदाताओं के मकान नंबर को लेकर जांच की। ओम प्रकाश व अब्दुल वाहिद के मकान नंबर एक ही पाए गए। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी व कर्मचारी दोनों के घरों में पहुंचे।
बीएलओ राम गोपाल को अब्दुल वाहिद से फार्म-8 जमा कराते हुए मकान नंबर में संशोधन करने के निर्देश दिए। कुछ इसी तरह से शहर से सटे खानपुर में निर्वाचन अधिकारी पहुंचे। जहां एक मकान के पते पर 140 लोग दर्ज पाए गए।
विज्ञापन

बीडीओ राजनरायन पांडेय ने बताया कि मतदाता अब्दुल वाहिद से फार्म-8 भराने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की खामी मतदाता सूची में शेष न रहे। इसे लेकर निर्देश दे दिए गए हैं।

फोटो-37- अमर उजाला में 17 जनवरी के अंक में प्रकाशित समाचार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें