फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुंडों को संरक्षण देने वाले भी भाग रहे हैं - डा.महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। पूर्व की सरकार ने उत्तर प्रदेश को दंगा राज्य में तब्दील कर दिया था। प्रदेश में हर तरफ दंगे ही दंगे हो रहे थे। जब से योगी आए और उन्होंने बुलडोजर चलवाए, तो सारे दंगाई भाग गए। अब गुंडों को संरक्षण देने वाले भी भाग रहे हैं।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा लेकर पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने दिबियापुर में जनसभा की और में नाम लिए बगैर सपा पर जमकर तंज कसे। बोले कि अगर आपके गांव से वह लोग निकलें तो उनसे पूछना कि तुमने जिन्ना की तुलना सरदार बल्लभ भाई पटेल से कैसे की, भारत मां को डायन कैसे कहा, रामभक्तों पर गोलियां कैसे चलवाईं।
बोले कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों में साढ़े पांच लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियां दीं। पहले आयोग में एक जाति के लोग भर्ती होते थे। बाकी सबको हटा दिया जाता था। पहले उन्होंने पांच साल में केवल एक लाख पांच हजार सरकारी नौकरी दी थीं।
विज्ञापन

आगे आने वाले दिनों में मथुरा का कायाकल्प होने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने राधे-राधे का नारा लगाते हुए कहा कि उड़ान अभी बाकी है, राम और शिव का काम पूरा हुआ है, आगे बहुत सारा काम अभी बाकी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं। बताया कि योगी सरकार ने 25 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित करने का काम किया है।
कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद रामशंकर कठेरिया, बांदा सांसद आरके पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, चेयरमैन अरविंद पोरवाल, गोपीचरन राजपूत, नरेश पोरवाल, ललिता दिवाकर, छात्र संघ अध्यक्ष नीरज राजपूत, नीरज गौतम, आशाराम राजपूत, गिरीश तिवारी, प्रेम कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने पुष्प वर्षा की।
डॉ. महेद्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी का राज जिस तरह से स्थापित हुआ है। जल्द ही भारत विश्व गुरू बनेगा। भारत का परचम दुनिया में फहराएगा। अभी तो पूरी दुनिया वंदेमातरम गा रही है। भारत माता का जयकारा लगा रही है। एक समय आएगा जब ओवैशी भी नतमस्तक हो जाएंगे और वह भी भारत माता की जय का नारा लगाएंगे।
डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने सुबह ही कार्यक्रम में आने से पहले पुल बनाने का आदेश दिया है। जल्द ही दिबियापुर नहर पुल बनेगा। सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की दिबियापुर में नहर पुल बनाने की मांग पर जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मंच से यह घोषणा की। जनसभा में सांसद ने मांग की कि दिबियापुर में बना नहर पुल लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है।
पुल संकरा होने के कारण यहां पूरे दिन जाम लगाता है। इधर, दिबियापुर विधायक एवं कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मंच से बताया कि दिबियापुर एवं अछल्दा में सैकड़ों मकान बने हैं। वर्ष 1991 तक सभी सिंचाईं विभाग को किराया देते थे। सभी को मालिकाना हक दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही केंजरी की ओर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। हालांकि जल शक्ति मंत्री ने मालिकाना हक दिए जाने की मांग पर मंच से कोई घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें