फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार पीडब्ल्यूडी के अतिक्रमणकारियों को कोई मोहलत नहीं मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। इस बार प्रशासन जेसीबी लेकर सड़क पर उतरेगा तो पीडब्ल्यूडी के किसी भी अतिक्रमणकारी को छूट नहीं दी जाएगी। यह चेतावनी देने के लिए गुरुवार को स्वयं एसडीएम अनुपम शुक्ला दिबियापुर पहुंचेंगे। मुनादी में दी गई मियाद पूरी होने के बाद कब्जाधारकों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए राजी करने को एसडीएम का यह अंतिम प्रयास होगा।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय में की गई जनहित याचिका के निर्णय के बाद 13 एवं 14 नवंबर पीडब्ल्यूडी के अतिक्रमण को जेसीबी एवं पोकलैंड जैसी मशीनों की मदद से हटवा दिया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन से स्थानीय लोगों ने मांग की थी कि वह लोग अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों को मोहलत देते हुए अतिक्रमण स्वयं हटा लेने के लिए समय दे दिया था। एसडीएम अनुपम शुक्ला के अनुसार मोहलत दिए जाने के बावजूद 25 दिनों बाद भी पीडब्ल्यूडी के कई अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया है। दो दिन पहले मुनादी भी कराई जा चुकी है। मुनादी की मियाद पूरी होने के बाद अब एसडीएम अनुपम शुक्ला स्वयं गुरुवार को दिबियापुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें