फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश के बाद भी उमस से नहीं मिली राहत

Wed, 12 Aug 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बारिश के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी है। मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे अचानक 20 मिनट तक तेज बारिश शुरू हुई लेकिन बारिश थमते ही फिर उमस बढ़ गई। उधर, बारिश व नमी से बैंगन की फसल में कीट लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिनों से तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। हवा करीब 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जबकि वातावरण में नमी 80 से 81 प्रतिशत बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में जनपद में करीब 2.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में करीब 6.9 मिमी बारिश की संभावना जताई है।
उधर, बारिश और लगातार नमी से खेतों में बैंगन की फसल में कीट लगने की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसान फसल को बचाने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों में नमी अधिक होने के कारण कीट और रोग बढ़ने का खतरा बना हुआ है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें