फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहा खाद्यान्न, स्कूलों में ठप हो सकता मिड्डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक रविवार को बनारसीदास मोहल्ले में हुई। इसमें प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने खाद्यान्न न मिलने पर मिड-डे मील का संचालन ठप होने की बात कही है। पदाधिकारियों से समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी के संरक्षक व मंडलीय संगठन मंत्री श्रीओम चतुर्वेदी ने कहा कि सभी ब्लाकों के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एमडीएम का खाद्यान्न अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षकों को गेहूं व चावल नहीं मिल रहा है। जिसके कारण मध्याह्न भोजन की व्यवस्था कराने में शिक्षकों के सामने समस्या आ रही है।
जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि खाद्यान्न उपलब्ध कराना बेसिक शिक्षा विभाग और जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी की जिम्मेदारी है। विभागीय व प्रशासनिक लापरवाही के कारण खाद्यान्न के अभाव में मिड्डे मील नहीं बना तो इसकी जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की होगी। बैठक के दौरान शिक्षकों ने कहा कि खाद्यान्न नहीं मिला तो मिड्डे मील का संचालन ठप हो जाएगा। बैठक में मंगलम उपाध्याय, शशांक पांडेय, दिनेश गुप्ता, अवधेश चतुर्वेदी, ब्रह्मकांत पाठक, योगेंद्र त्रिपाठी, देवेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें