फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में गई जमीन का मुआवजा मांगने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए जमीन दिए एक साल बीतने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इससे परेशान तहसील बिधूना क्षेत्र के ग्राम गढ़वाना के करीब 50 किसानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच आवाज उठाई। डीएम के न मिलने पर किसान परेशान दिखे। इसके बाद भूलेख विभाग में शिकायत दर्ज करा मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

गढ़वाना निवासी ब्रजभान सिंह, विश्राम सिंह, रामप्रकाश, दिनेश कुमार, ब्रह्मपाल, बदन सिंह, इंद्रजीत, वीरेंद्र सिंह, शुगर सिंह आदि ने बताया कि उनकी भूमि का बैनामा एक वर्ष पूर्व तहसील में कराया गया था। उनकी भूमि से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे निकला है। अब तक मुआवजा नहीं मिला। कई बार एसडीएम व तहसीलदार से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की धनराशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें