फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर बीएलओ को निलंबित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपर जिलाधिकारी ने रविवार को भाग्यनगर और सहार ब्लॉक के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो केंद्रों में गैरहाजिर मिले दो बीएलओ को कारण बताओ नोटिस के साथ एक को निलंबित करने व दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने भाग्यनगर व सहार के बूथों का निरीक्षण किया। इस मौके पर दोनों ब्लाकों के 13 बूथों के निरीक्षण के दौरान सहार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 315 पर गैरहाजिर मिले बीएलओ विक्रांत पोरवाल को लेकर नाराजगी जताई। कहा, बीएलओ ने अभी तक अपना बस्ता ही नहीं लिया है। इस पर एडीएम ने उसे निलंबित करने के निर्देश देकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इसके बाद असेनी के जनता इंटर कालेज के बूथ नंबर 289 पर एक और बीएलओ गैरहाजिर मिला। जिस पर एडीएम ने उसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने बीएलओ के घर-घर जाकर सर्वे रजिस्टर बनाए जाने पर की जानकारी ली। एडीएम ने कहा कि विशेष अभियान में अब कुल नौ दिन शेष हैं। इन नौ दिनों में बीएलओ पूरी निष्ठा से कार्य करके भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें