फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन पाने से वंचित रह गए कार्डधारकों को 19 तक मिला मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनवरी में राशन पाने से वंचित 30 हजार कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। अब वह 19 जनवरी तक राशन ले सकेंगे। अभी 17 जनवरी तक इन्हें राशन वितरित किया जाना था। मंगलवार को अपर आयुक्त की ओर आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 617 सरकारी गल्ले की दुकानें हैं। इनमें दो लाख 68 हजार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। जनवरी माह के पहले फेज के राशन वितरण में नमक, चना व खाद्य तेल का वितरण उठान में देरी के चलते काफी हद तक प्रभावित रहा था। पूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 94 प्रतिशत वितरण कार्य पूरा कर लिया गया था। 30 हजार के करीब कार्डधारक सुविधा से वंचित हैं।
मंगलवार को अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जारी हुए पत्र में योजना की अंतिम तारीख को 17 से बढ़ाकर 19 जनवरी कर दिया गया है। राशन विक्रेताओं को 100 प्रतिशत वितरण के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने बताया कि दो दिन के अंदर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। पूर्ति निरीक्षकों को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें