फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नंदनी ने राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में पाया गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कानपुर में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के फाइनल राउंड मुकाबले में जिले के बाबरपुर कस्बा निवासी डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की छात्रा नंदिनी सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से जनपद औरैया का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल की चेयरमैन आशा चक व चेयरमैन प्रतिनिधि समाजसेवी अखिलेश चक की बड़ी पुत्री नंदिनी सिंह ने किदवई नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए 75 छात्र और 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। जिसमें पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। मंगलवार को हुए निर्णायक मुकाबले में नंदनी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। नंदनी को यह पुरस्कार प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार व यूपी कैरम एसोसिएशन के जज और रेफरी की मौजूदगी में आयोजकों के द्वारा प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें