अजीतमल । नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में जल निकासी की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। बजट की कमी के चलते नाला निर्माण नहीं हो पा रहा है। करीब तीस फीसदी निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है।
अजीतमल तिराहे से लेकर चकसत्तापुर गांव तक करीब 6808.80 मीटर नाले का निर्माण 14.55 करोड़ रुपये से चल रहा है। जिसमें अभी तक साढ़े दस करोड़ रुपये से 70 फीसदी नाले का निर्माण हो चुका है। पिछले करीब एक माह से नाला
निर्माण का कार्य रुका पड़ा है। जिस कारण लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। इधर बस स्टैंड, तहसील कार्यालय एवं आवास की बाउंड्री के पास सड़क के
फुटपाथ पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिससे क्षेत्र में संक्रामण फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अधूरे पड़े नाला निर्माण को शीघ्र
पूरा करवाने की मांग की है। अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि बजट की तीसरी किस्त न आने के चलते नाला निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। जल्द ही उसे पूरा कराया जाएगा।