फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने मंदिर में मचाया उत्पाद, मूर्ति तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। मन्नत पूरी न होने से खफा शराबी ने एक मंदिर में मूर्ति तोड़ दी। यह देख मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने शराबी को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने शराबी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीहड़ के टकपुरा स्थित मंदिर के पास रविवार दोपहर अमित ने शराब की। इसके बाद मंदिर में मूर्ति खंडित कर दी। यह देखकर मंदिर के पुजारी वीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को बुलाकर शराबी को रोका और उसे पीट दिया। ग्रामीणों ने शराबी अमित को पुलिस के हवाले कर दिया। अयाना थाने पहुंचे पुजारी व ग्रामीणों ने शराबी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
शिकायती पत्र देने वालों में वीरेंद्र कुमार, शिवम दीक्षित, विनय शंखवार प्रधान कस्बाजाना, आशुतोष दुबे, राहुल, सीटू पोरवाल, पवन कुशवाहा, अंशुल गुर्जर, ऋषभ विश्नोई, अमन शर्मा कांटा यादव, बड़े यादव आदि मौजूद रहे। एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में अमित ने बताया कि पांच साल पहले उसकी पत्नी रीतू पांच साल के बेटे को लेकर पिता के साथ हरिबाबू के साथ सोमई जालौन चली गई थी। वापस आने की मन्नत पूरी न होने पर उसने शराब पीकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें