फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों से बचकर भागा युवक सीढ़ियों से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। छत पर धूप ले रहे युवक को बंदरों ने दौड़ा लिया। बचने के लिए युवक सीढ़ियों की तरफ भागा। तभी पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए, जहां से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गुरुहाई बजरिया निवासी धर्मेंद्र (40) रविवार सुबह छत पर बैठा था। इसी बीच बंदरों के झुंड ने युवक को दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के लिए धमेंद्र सीढ़ियों की तरफ तेजी से दौड़ा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरा। यह देख बहन लता ने घर के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद मोहम्मद इदरीश मास्टर व अन्य लोगों ने धर्मेंद्र की हालत देख उसे लेकर 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में युवक को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय बीच रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। बहन ने बताया कि एक हफ्ते पहले बड़े भाई की बरसी में शामिल होने धर्मेंद्र मुंबई से आया था। दो दिन बाद उसे वापस जाना था। धर्मेंद्र की लगभग चार साल पहले शादी हुई थी। वह मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसके एक पुत्र विक्रांत है। पत्नी पूनक अभी कुछ दिन पहले मायके इलाहाबाद र्गइं थीं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें