फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता राजमिस्त्रस्त्री का संदिग्ध हालात में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दोस्त के साथ बाजार करने निकले राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने अनहोनी की आशंका जता तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला दीन निवासी अरविंद सिंह ने तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र कुमार (50) अविवाहित था, राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की शाम अपने साथी नोनिकपुर निवासी होम सिंह के साथ बाइक से मोहम्मदाबाद बाजार करने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने सुरेंद्र के लक्ष्मणपुर गांव के पास पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी लाई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें