फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सांप के डसने से नाबालिग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी एक नाबालिग को सांप ने डस लिया। चिचौली स्थित सौ शैया युक्त जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी देर शाम तक परिजन शव को लेकर इधर से उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को 17 वर्षीय डोली पुत्री राजीव कुमार निवासी उमरी अपने घर के अंदर कमरे में बेड पर सो रही थी। तभी सुबह लगभग नौ बजे सांप ने उसके कान में डस लिया। जिससे वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। परिजनों ने पास ही मौजूद सांप को लाठी-डंडे से मरणासन्न कर दिया। राजकुमार ने बताया कि परिजन डोली को लेकर पहले पास ही गांव में किसी झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए।
आराम न मिलने पर वह सौ शैया युक्त चिचौली अस्पताल लेकर उसे पहुंचे। जहां डॉक्टर ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। मृतका के मामा ने बताया कि भांजी की मौत को लेकर परिजन मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि उन्हें फोन से किसी ने सूचना तो दी थी, लेकिन अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें