फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झूमकर बरसे बादल, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। सावन को बारिश के चलते कस्बे में मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। झमाझम बारिश से कस्बा जलमग्न हो गया। तेज बारिश के कारण रेलवे कालोनी, कस्बे के मोहल्लों और बाजारों में जलभराव देखने को मिला। जगह-जगह हुए जलभराव से नगर पंचायत अछल्दा प्रशासन के दावे फेल हो गए। सड़क पर भरे पानी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों और बस्तियों में सड़कों का पानी दुकानों और घरों में पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


-

बारिश होने से सड़क पर हुआ कीचड़, ग्रामीण परेशान

ब्लॉक की ग्राम पंचायत आशा के मजरा नगला गढ़ैयन में गंदगी व्याप्त है। सोमवार को हुई बारिश के स्थितियों और भी विकराल हो गई। सड़क पर निकलने के दौरान बच्चे व अन्य राहगीर रपट कर गिरे और घायल हो गए। गांव की अधिकांश गलियों में कीचड़ देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या निराकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें